Most Read News

माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट चीनी हैकर्स ने हैक कीनई दिल्ली/ चीनी हैकर्स भारत में वेबसाइटों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इस बार हैकर्स ने दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की रिटेल वेबसाइट में ही सेंध लगा दी। इसके चलते कंपनी को वेबसाइट कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ी।

समाधान के लिए कंपनी की टीम लगी हुई
चीनी हैकर्स ने कंपनी की रिटेल वेबसाइट (www.microsoftstore.co.in) पर हमला किया। चीन के इन हैकर्स ने खुद को इविल शैडो टीम का बताया है। हैकर्स के हमले की पुष्टि करते हुए माइक्रोसॉफ्ट की एक प्रवक्ता ने कहा कि वेबसाइट को बंद कर दिया गया। भारत में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर हुए इस मामले की जांच की जा रही है। ग्राहकों को इस संबंध में दिशानिर्देश भेज दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे सतर्क रहें। इस समस्या के समाधान के लिए कंपनी की टीम लगी हुई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि हैकर्स की यूजर नेम और पासवर्ड तक भी पहुंच हो सकती है। कंपनी की प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहकों के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी काम कर रही है। हालांकि उन्होंने वेबसाइट के यूजर्स की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

माइक्रोसॉफ्ट स्टोर इंडिया फिलहाल उपलब्ध नहीं
माइक्रोसॉफ्ट की यह वेबसाइट कंपनी के उत्पाद बेचती है। माइक्रोसॉफ्ट स्टोर इंडिया की वेबसाइट पर गलती का संदेश भी दिखा। इसमें कहा गया कि माइक्रोसॉफ्ट स्टोर इंडिया फिलहाल उपलब्ध नहीं है। कंपनी वेबसाइट को जल्द से जल्द फिर शुरू करने की कोशिश कर रही है। ग्राहकों की असुविधा के लिए कंपनी ने खेद भी जताया है। मालूम हो कि देश में वेबसाइट हैकिंग की समस्या सरकार के लिए पिछले कुछ समय से सिरदर्द बनी हुई है। हाल ही में सीबीआई की वेबसाइट समेत कई प्रमुख भारतीय वेबसाइट हैक की जा चुकी हैं।

117 सरकारी वेबसाइट पर हुए हैकर्स के हमले जनवरी से जून 2011 के बीच
(सरकारी आंकड़ों के मुताबिक)

खबर पर अपनी राय दें

Most Read News

Latest News


You are visitor No.
004060328

We have 2707 guests and 11 members online