User Login

Most Read News

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत कुर्रम कबायली क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक यात्री बस पर गोलियों की बौछार की जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और अनेक अन्य घायल हो गए।

टेलीविजन समाचार चैनलों की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि बस सत्ता से बग्गान जा रही थी। उसपर कारराइ इलाके में हमला किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि चार यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अनेक घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एजेंसी मुख्यालय स्थित अस्पताल पहुंचाया।

एक अन्य घटना में मोहमांद कबायली एजेंसी में उग्रवादियों ने एक कबायली सरदार के घर पर हमला किया और तीन लोगों का अपहरण कर लिया।

Most Read News

Latest News


You are visitor No.
004060326

We have 2711 guests and 11 members online