User Login

Most Read News

काठमांडू। नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई ने लक्जरी विदेशी कारों की बजाय स्वदेश निर्मित

साधारण कार 'मस्तांग' को चुना है। उनके इस फैसले की देश भर में प्रशंसा की जा रही है। इस कार के पुर्जे भारत और चीन से मंगाए जाते हैं।

माओवादी नेता बाबूराम भट्टराई ने प्रधानमंत्री बनने के बाद बुधवार को अपने अधिकारियों के सामने इस कार की इच्छा जाहिर की। अभी नेपाल में ऐसी केवल एक हजार कार ही बिक सकी हैं।कार निर्माता कंपनी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने जब से मुस्तांग की बात कही है तब से इस कार को खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इससे नेपाली उत्पादों को बढ़ावा मिल सकेगा।

कंपनी ने कहा है कि वह एक से डेढ़ महीने में गाड़ी का बेहतरीन मॉडल प्रधानमंत्री को देगी। कंपनी ने अपने इंजीनियरों की एक टीम दिल्ली भेजी है ताकि गाड़ी में इस्तेमाल होने वाले अतिरिक्त कलपुर्जे लाए जा सकें।

Most Read News

Latest News


You are visitor No.
004060320

We have 2759 guests and 11 members online