User Login

Most Read News

दोस्त की बेटी से निकाह रचा बैठा 5 बच्चों का बापमुरादाबाद/ दोस्त की पुत्री को भगाकर पांच बच्चों के पिता ने उससे निकाह कर लिया। उत्तराखंड की काशीपुर पुलिस ने शिकायत पर दोनों को हिरासत में ले लिया है।

थाना भगतपुर के गांव सत्तीखेड़ा के एक व्यक्ति की उत्तराखंड के थाना काशीपुर के गांव महुआखेड़ा के एक व्यक्ति से दोस्ती थी। वह किसी कार्य से बाहर गया था। अपनी 15 वर्षीय पुत्री को विश्वास पर उसके घर पर छोड़ गया। करीब 15 दिन पूर्व वह वापस लौटा तो पता चला कि उसकी पुत्री को लेकर उसका दोस्त घर से फरार है। जिस पर सत्तीखेड़ा के व्यक्ति ने थाना भगतपुर में तहरीर दी।

पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर उसने डीआईजी के को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन भगतपुर पुलिस ने घटना काशीपुर क्षेत्र की बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। जिस पर उसने थाना काशीपुर में बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी। काशीपुर पुलिस ने छापा मारकर उसके दोस्त व उसकी पुत्री को बरामद कर लिया। दोस्त का कहना था कि उसने उसकी बेटी से निकाह कर लिया है। उसकी बेटी भी साथ रहने पर अड़ी थी। पुलिस ने समाचार लिखने तक दोनों को थाना काशीपुर में बैठा रखा था।

खबर पर अपनी राय दें

Most Read News

Latest News


You are visitor No.
004060320

We have 2753 guests and 11 members online