User Login

Most Read News

देश के 336 प्राइवेट मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग कॉलेज अवैधनई दिल्ली/ ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने देश के 336 मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग कॉलेजों को अवैध करार दिया है।

बिना मान्यता के चल रहे इनमें से अधिकांश कॉलेज निजी क्षेत्र द्वारा संचालित हैं। इन कॉलेजों से मिली डिग्री और सर्टिफिकेट भी सरकारों द्वारा मान्य नहीं होंगे। एआईसीटीई की इस सूची में उत्तर प्रदेश के 17, दिल्ली के 83, चंडीगढ़ के छह, हरियाणा के 15, हिमाचल प्रदेश का एक, पंजाब के छह तथा उत्तराखंड के दो संस्थान शामिल हैं। ऐसे सर्वाधिक 123 कालेज महाराष्ट्र में हैं।

प्रबंधन और तकनीकी शिक्षा नहीं दे सकते
उल्लेखनीय है कि देश के मौजूदा नियमों के अनुसार कोई भी निजी संस्थान द्वारा संचालित कॉलेज और इंस्टीट्यूट एआईसीटीई की मान्यता के बिना प्रबंधन और तकनीकी शिक्षा नहीं दे सकते। देश में लगभग चार हजार कॉलेज इस संस्था से मान्यता लेकर विभिन्न विषयों की शिक्षा दे रहे हैं। हालिया सर्वे में एआईसीटीई को देश में कुल 336 ऐसे कॉलेज व इंस्टीट्यूट मिले जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। इनमें से कई संस्थाएं विदेशी विश्वविद्यालयों से मान्यता लेने का दावा करती हैं लेकिन देश में अभी विदेशी विश्वविद्यालयों को वैधानिक रूप से शिक्षा देने का अधिकार नहीं है।

छात्रों एवं अभिभावकों को जागरूक जरुरी
एआईसीटीई के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित राज्यों द्वारा ऐसे संस्थानों पर रोक लगानी चाहिए लेकिन विभिन्न कारणों से ऐसा नहीं हो पा रहा है। एआईसीटीई ऐसे संस्थानों की सूची अपनी ओर से जारी कर देती है ताकि छात्रों एवं अभिभावकों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जो कालेज व संस्थान एआईसीटीई के मानक पूरा करते हैं वे मान्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन मान्यता मिलने से पहले उनके द्वारा बांटी गई डिग्रियों एवं सर्टीफिकेट अवैध ही माने जाएंगे।

दो कमरों में शिक्षण संस्थान चला रहे
मानव संसाधन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विदेशी विश्वविद्यालयों से मान्यता के संबंध में स्पष्ट कानून नहीं होने के कारण ऐसे इंस्टीट्यूट के संचालक कार्रवाई से बच जाते हैं जो दो कमरों में शिक्षण संस्थान चला रहे हैं। केंद्र इसे नियमित करने के लिए ही फॉरेन एजुकेशन बिल ला रहा है। उन्होंने कुछ संस्थाओं द्वारा दूसरे राज्यों के विश्वविद्यालयों से मान्यता लेने के प्रकरण का जिक्र करते हुए बताया कि यह भी पूरी तरह गैर कानूनी है। यही नहीं बिना उचित मानक के कोई भी विश्वविद्यालय ऐसे कालेजों को मान्यता नहीं दे सकता है।

उत्तर प्रदेश-
-एकेडमी ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट, नॉलेज पार्क-1, ग्रेटर नोएडा
-कालेज ऑफ हास्पिटेल्टी एण्ड टूरिज्म, विशाल खण्ड गोमतीनगर, लखनऊ
-एडवाइजर दि एजुकेशनल एकेडमी, गोयल प्लेस, फैजाबाद रोड, लखनऊ
-आगरा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी, लाखनपुर इंडस्ट्रियल एरिया, आगरा
-एनी बेेसेंट कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड मैनेजमेंट, विनय खण्ड-1, गोमतीनगर लखनऊ
-एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टीवी, मारवाह स्टूडियो, फिल्म सिटी नोएडा
-भारतीय शिक्षा परिषद, पोलटेक्निक चौराहा, इंदिरानगर, लखनऊ
-भारतीय शिक्षा परिषद, भारत भवन मटियारी चिनहट, लखनऊ
-दीन दयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज, स्वरूप नगर कानपुर
-आईसीएफएआई नेशनल कालेज, विजय खंड गोमतीनगर, लखनऊ
-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कामर्स एंड ट्रेड, विकास नगर लखनऊ
-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल मार्केटिंग, विकास नगर लखनऊ
-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, विश्वास खण्ड गोमतीनगर, लखनऊ
-नेशनल बिजनेस स्कूल, सेक्टर 11, नोएडा
-पीके इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, पुष्प विहार, मसानी रोड, मथुरा
-एसआरएमएस इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल, कानपुर रोड, लखनऊ
-विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, इटावा

चंडीगढ़--
-एसीटीएच मैनेजमेंट, सेक्टर 9, मध्य मार्ग चंडीगढ़
-बेल्स एजुकेशन एण्ड रिसर्च सोसायटी, सेक्टर 34 सी, चंडीगढ़
-जीसीएस कंप्यूटर टेक प्रा. लिमिटेड, मध्यमार्ग, सेक्टर 9 सी, चंडीगढ़
-आसीईआई एससीओ-198-200 सेक्टर 34 ए, चंडीगढ़
-इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन, आईएनआईएफडी कैम्पस, सेक्टर-8सी, माध्य मार्ग, चंडीगढ़
-पर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पिटैलिटी एण्ड मैनेजमेंट, एससीओ 66-67 सेक्टर 34ए, चंडीगढ़

हरियाणा-
-एल्गोल स्कूल ऑफ टेक्नॉलाजी, हीरो होंडा चौक, सेक्टर 34, गुड़गांव
-अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, सेक्टर 55 गुड़गांव
-कालेज ऑफ हास्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म, 486 उद्योग विहार, फेज थ्री, गुड़गांव
-जीडी गोयनका वर्ल्ड इंस्टीट्यूट, सोहना रोड, गुड़गांव
-आसीएफएआई बिजनेस स्कूल, गुड़गांव
-आसीएफएआई नेशनल स्कूल, 308 कुतुब प्लाजा, फेज-1 गुड़गांव
-आईआईएलएम फॉर हायर एजुकेशन, सेक्टर 53 गुड़गांव
-आईआईपीएस, जीटी रोड पानीपत, हरियाणा
-इंस्टीट्यूट फार इंटरनेशनल मैनेजमेंट एण्ड टेक्नॉलाजी, 336 उद्योग विहार, फेज-चार, गुड़गांव
-इंस्टीट्यूट ऑफ अपैरल मैनेजमेंट, हुड़ा सेंटर गुड़गांव
-इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, इंस्टीट्यूशनल एरिया, सेक्टर 32, गुड़गांव
-जेके बिजनेस स्कूल, सेक्टर 14, गुड़गांव
-एनआईएएम सेंटर फॉर एनाल्टिक्स एण्ड रिसर्च एक्सीलेंस, सेक्टर 37, फरीदाबाद
-स्काईलाइन बिजनेस स्कू ल, गुड़गांव
-श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर, सेक्टर 14 पंचकूला

हिमाचल प्रदेश
-बेल्स एजुकेशन एण्ड रिसर्च सोसायटी, दि माल, शिमला

पंजाब
-एमिटी बिजनेस स्कूल, सेबिज स्क्वायर, सेक्टर 67 मोहाली
-कनाडियन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज, दो कैम्पस हैं, 1-ग्राम जलवेहरा जिला फतेहगढ़ साहिब तथा दूसरा फेज -1 इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली
-जीएससी, दुख निवारण साहिब मार्केट, पटियाला
--आसीएआईआई इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नालॉजी, मोहाली
-आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल, बी-101, फेज -8, इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली,
-नार्थ इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, गुलमोहर कांपलेक्स, जीरकपुर

उत्तराखंड--
-इंद्रप्रस्थ, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नालॉजी, सुधोवाला, देहरादून
-इंस्टीट्यूट ऑफ लाजिस्टिक एण्ड एविएशन मैनेजमेंट (इंडिया), करणपुर, देहरादून

खबर पर अपनी राय दें

Most Read News

Latest News


You are visitor No.
004060320

We have 2752 guests and 11 members online